Breaking News

ग्राफिक एरा हास्पिटल ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

देहरादून।  जोशीमठ में नव गँगा जनकल्याण समिति के तत्वाधान में उत्तराखँड के जाने माने अस्पतालों में शामिल ग्राफिक एरा हास्पिटल ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में सीमान्त क्षेत्र के दूर दूर से आए ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य की जाँच करायी लगभग 250 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व ग्राम प्रधान हरीश भँडारी जी ने हमको जानकारी दी,उन्होंने कहा ऐसे शिविर पहाड़ में दुर्गम क्षेत्रों लगाए जाने चाहिए जिससे ग्रामीणों को मदद मिलती है।

ग्रामीणों ने जोशीमठ आकर अपने स्वास्थ्य की जाँच करवायी साथ ही अधिक बीमार 30 मरीजों को ग्राफिक अस्पताल के चिकित्सकों की राय पर देहरादून चिकित्सा हेतु हास्पीटल लाया गया।नवधान्या के शैलेन्द्र पँवार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने इस शिविर की सराहना की साथ ही कहा चिकित्सा क्षेत्र के जाने माने बडे। चिकित्सकों तक सामान्य जन नहीं पँहुच पाते हैं ऐसे में उनकी चिकित्सा नितान्त आवश्यक है,शिविर लगाकर ग्राफिक एरा हास्पीटल ने उत्तराखँड के ग्राम्य समाज को एक बडा़ सँदेश ये दिया है कि ,स्वास्थ्य सँबन्धी सेवाओं हेतु सँस्थान हमेशा तत्पर है।

सभी चिकित्सकों का सौम्य एवँ मृदुल ब्यवहार की ग्राम्यजन प्रशँसा करते नजर आए,शिविर में पूर्व छात्र सँघ अध्यक्ष एवँ जनसहभागी कार्यर्कमों के बडे। हस्ताक्षर प्रभात रतूडी़ मौजूद रहे।और स्वास्थ्य शिविर हर वर्ष लगाए जाने की बात कही।पर्वतीय क्षेत्रों में ग्राफिक एरा हास्पीटल ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीण जनों के दिलों में अपनी जगह बनायी है।

शिविर मे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवँ बद्री केदार मँन्दिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती मौजूद रहे।वरिष्ट पत्रकार प्रकास कप्रवाण ने चिकित्सकों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया।