Breaking News

गौरव बने अखिल भारतीय पंचायत प्रकोष्ट के प्रदेश महामंत्री

देहरादून: प्रदेश में कांग्रेस ने अपने पंचायत प्रकोष्टों के पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसके तहत जनपद चमोली से युवा कर्मठ नेता गौरव फर्सवाण को पंचायत प्रकोष्ट का प्रदेश महामंन्त्री मनोनीत किया गया है।

गौरव अपने छात्र जीवन से ही एन एस यू आई, से जुडे़ रहे हैं, छात्र नेता रहते हुए पी जी कालेज गोपेश्वर में हमेसा छात्र हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं। गौरव फर्सवाण किसानों की लडा़ई भी अपने क्षेत्र में लगातार लड़ रहे हैं।

उन्होंने दूरस्थ निजमूला क्षेत्र के ग्रामीण हों या जनपद चमोली के, अलग अलग ग्रामीण क्षेत्र व ग्राम्य हितों की ओर लगातार राजनैतिक दलों को समस्याओं से अवगत कराया है। गौरव की कुशल नेतृत्व क्षमता और ब्यवहारिक होना उनके लिए और पार्टी के लिए हमेसा से फायदेमंद रहा है।यह सब देखते हुए किसान कांग्रेस पंचायत प्रकोष्ट में महामंन्त्री पद पर नियुक्त हुए।जिससे संपूर्ण क्षेत्र के किसानों में खासा उत्साह है।