Breaking News

7 अक्टूबर को प्राथमिक विधालय बडोवाला में होगा गढभोज का आयोजन

देहरादून: आज बुधवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में गढ़भोज के आयोजक द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि 7 अक्टूबर को प्राथमिक विधालय बडोवाला में गढभोज का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजक मंडल के डा. यतीष वशिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक भोजन गढ भोज के माध्यम से आनै वाली पीढियों तक पहुंचाए जाऐंगे। वर्तमान समय में आधुनिक कार्य प्रणाली ने ब्यस्तता बढा़ दी है।समय पर भोजन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और वो जंक फूड, चाईनीज फूड का सहारा ले रहा है। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि पहाडी भोजन में पर्याप्त पौष्टिक तत्व मौजूद हैं। जो रोगों से लड़नै की क्षमता रखते हैं।

इस अवसर पर डा. अरविन्द दरमोडा़ ने कहा गढ़भोज अभियान दुनिया का एक मात्र ऐसा अभियान है जो फसलों और भोजन को पहचान दिलाने के लिए किया गया है। उत्तराखंड का पर्वतीय भोजन दुनिया के चुनिन्दा भोजनों में से एक है। गढ़भोज दिवस का उदघाटन उत्तराखंड सरकार के मंत्री धन सिंह रावत करिंगे।