Breaking News

चारधाम यात्रा के लिए फ्री मेडिकल किट और व्हीलचेयर सुविधा उपलब्ध

देहरादून। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चारधाम अस्पताल देहरादून की ओर से महत्वपूर्ण पहल की गई है। अस्पताल द्वारा चारों धामों में मंदिर समितियों और तैनात मेडिकल टीमों के पास निशुल्क मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई हैं।

इन मेडिकल किट्स में आपातकालीन परिस्थितियों के लिए आवश्यक दवाइयां, ड्रेसिंग सामग्री और IV इंजेक्शन जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर तत्काल उपचार दिया जा सके। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर भी चारधाम अस्पताल की ओर से मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है।

इस पहल का उद्देश्य यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना और आपात स्थिति में त्वरित मदद सुनिश्चित करना है।