देहरादून। देहरादून में आज 6जून को उत्तराँचल प्रेश क्लब के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दून अस्पताल एवँ देहरादून मेडिकल कालेज के तत्वाधान में किया गया इस अवसर पर दून प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा जी एवँ महामँत्री योगेश सेमवाल,स्वास्थ्य समिति संयोजक शिवेस शर्मा,उप संयोजक मीना नेगी एवँ समस्त प्रेस क्लब कार्यकारिणी के दिशा निर्देशन में पत्रकार साथियों ने अपनी जाँच करवायी।


इस मौके पर ह्रदय की जाँच,नाक कान गले की जाँच,नेत्र जाँच,त्वचा रोगों की जाँच,बी पी एवँ शूगर के मरीजों की जाँच की गयी,इस अवसर पर सूचना महानिदेशक वँशीधर तिवारी ने शिविर में मौजूद रहकर प्रेस क्लब कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र कँडारी,मनमोहन लखेडा़ एवँ वरिष्ट पत्रकारों सहित बडी़ सँख्या में प्रेस क्लब सदस्य मौजूद रहे।

