Breaking News

रणजीत सिंह रावत के कार्यकारी अध्यक्ष बननै पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

रुद्रप्रयाग/चमोली :  उत्तराखंड कांग्रेस मैं प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत को गढ़वाल क्षेत्र की पर्वतीय विधानसभाओं में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने की जिम्मेदारी मिलने पर जिले के कांग्रेसजनों में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत की अगुवाई में कांग्रेस भारी जीत की ओर अग्रसर होगी।

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि रणजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेस भाजपा की जन विरोधी नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाएगी तथा 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को उत्तराखंड से उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराईएगी।

इस अवसर पर श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी एवं इंटक जिलाध्यक्ष राजेश थपलियाल ने कहा कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत की कुशल सांगठनिक क्षमता की बदौलत कांग्रेस पर्वतीय क्षेत्रों में मजबूत रणनीति के साथ भारतीय जनता पार्टी को रोकने की रणनीति बनाएगी।

कहाभाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं बढ़ती महंगाई से त्रस्त जनता के दुखों पर मल हम लगाते हुए भाजपा की विदाई उत्तराखंड से सुनिश्चित की जाएगी। 

चमोली काँग्रेस पार्टी के वरिष्ट नेता गौरव सिंह फर्सवाण ने कहा उत्तराखँड काँग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पदों के नामों में रणजीत सिंह रावत जी को नाँमाँकित करनै पर राष्ट्रीय काँग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार ब्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाँए दी।

कार्यकर्ताओं ने बैठक कर अपने लोकप्रिय नेता और सल्ट के पूर्व बिधायक रणजीत सिंह रावत को जनप्रिय नेता बताया।

बैठक में बडी़ सँख्या में पूर्व ब्लाक प्रमुख और नेतागण शामिल थे।सभी कार्यकर्ताओं ने आने वाले विधानसभा चुनावों में काँग्रेस को पूर्ण बहुमत में सरकार बनाने का दावा किया।

साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वो ग्रामीण क्षेत्रों के दूरस्थ क्षेत्रों में जनता की सेवा करें, काँग्रेस पार्टी का सेवा ही सबसे बडा़ धर्म है के साथ चुनावों में कमर कसकर सत्ताधारी दल की जनविरोधी नीतियों को जनता के साथ मिलकर पुरजोर विरोध करने को कहा।

इस मौके पर रणजीत सिंह रावत को कार्यकारी अध्यक्ष अनाये जाने पर सुरभि सिंह जगवान, कमल सिंह रावत, विनोद, हरीश, पंचम, योगेंद्र कुमार, अखिलेश लाल, आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जताई।