Breaking News

12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में चुनाव, आर-पार की जंग शुरू

देहरादून: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान की तारीख तय की गई है I विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद प्रमुख पार्टियों ने अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं।

वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें किन्नौर से जगत नेगी, जयसिंहपुर से यादविंद्र गोमा, मनाली से भुवनेश्वर गौड़ और पावंटा साहिब से किरनेश जंग को प्रत्याशी घोषित किया गया I

संबित पात्रा ने साधा निशाना

इसी बीच दोनों प्रमुख पक्षों में आर-पार की जंग छिड़ चुकी है I हिमाचल के कांगड़ा स्थित धर्मशाला में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशानाा साधा है। संबित पात्रा ने कहा कि दिल्ली में मां-बेटे की जोड़ी और प्रदेश में प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह जमानत पर हैं। दिल्ली में और हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस मां-बेटे के नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर रही है।