Breaking News

कांग्रेस ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर घेरा

महंगाई, बेरोजगारी, महिला हिंसा, किसानों की समस्याओ को लेकर किया सरकार का पुतला दहन

देहरादून:  बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार की घटनाओं, किसानों की समस्याओं व हरिद्वार कुम्भ में हुए आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट महा घोटाले के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिह के आह्वान पर, आज राज्य के सभी जिला एवं शहर मुख्यालयों में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के साथ सरकार का पुतला दहन किया। इसी कार्यक्रम के तहत महानगर कांग्रेस कमेटी ने राजधानी में प्रीतम सिंह की उपस्थिति के साथ प्रदर्शन कर भाजपा का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई से जहां आम आदमी परेशान है वही प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाओं से महिलाओं में असुरक्षा की भावना प्रबल होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि जीरो टाॅलिरेंस का दावा करने वाली भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है जिसकी बानगी हरिद्वार कुम्भ के दौरान हुए आर.टी.पी.सी.आर. महा घोटाले के रूप में देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि देश का किसान पिछले एक साल से सडकों पर रात गुजार रहा है. और कर्ज में डूब कर आत्महत्या को मजबूर है।

प्रीतम ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्ति का दंभ भरने वाली सरकार की नाक के नीचे हाल ही में हुए कुंभ मेले में कोरोना टेस्टिंग महा घोटाले का ताजा मामला जनता के सामने है जिसमें इस महामारी में आपदा में अवसर का लाभ लेते हुए आम जनता की गाडी कमाई से जमा टैक्स के करोड़ो रूपये की लूट हुई परन्तु सरकार अभी तक कार्रवाई करने से बच रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार कई बार रसोई गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ाकर साबित कर दिया है कि यह सरकार आम जनता की न होकर कुछ सरमायेदारों की सरकार है। उन्होंने कहा कि पहले से ही मंहगाई और कोरोना महामारी की मार झेल रही गरीब जनता पर केन्द्र सरकार द्वारा लगातार मंहगाई का बोझ डालकर उसे भूखे पेट सोने पर मजबूर किया जा रहा है।

उन्होने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री की अनभिज्ञता के कारण गिरती अर्थ व्यवस्था का बोझ आम आदमी पर डाला जा रहा है। केन्द्र की भाजपा सरकार मंहगाई पर लगाम लगाने से पूरी तरह नाकाम हो चुकी है तथा मंहगाई के नाम पर जनता का शोशण कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बड़े-बड़े वादे करने वाले प्रधानमंत्री मोदी तथा उनकी पार्टी के राष्ट्रीय नेता इन वादों को चुनावी जुमला कह कर देश की गरीब जनता का मजाक उड़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केन्द्र में सत्तारूढ़ होने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार कुछ बड़े घरानों को पल्लवित-पोषित कर रही है। भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार को आम जनता के दुःख दर्द से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी और स्वयं नरेन्द्र मोदी चुनावों के समय देश की जनता से मंहगाई पर नियंत्रण करते हुये आम आदमी को राहत देने का वायदा करते हैं परन्तु आज मंहगाई घटने के बजाय दिन-दूनी रात चैगुनी वृद्धि कर रही है।

कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के बाद पेट्रोल के दाम 28 रूपये तथा डीजल के दाम 23 रूपये बढ़ा कर मंहगाई से आम जनता की कमर तोड दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मंहगाई की मार यहीं पर नहीं रूकी पिछले एक साल में सरसों के तेल में 53 रूपये, सूरजमुखी तेल में 62 रूपये, सोयाबीन तेल में 53 रूपये तथा बनस्पति घी में 41 रूपये की वृद्धि के साथ ही दलहनों के दामों में की गई बेतहाशा वृद्धि के कारण आम आदमी की थाली से दाल गायब होने लगी है।

उन्होंने कहा कि रसोई गैस के दामों में 25 रूपये की भारी वृद्धि कर गैस सिलेण्डर 900 रूपये पार कर गया है जिससे गरीब का चूल्हा जलना कठिन दिखाई दे रहा है।

प्रीतम ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढाओं का नारा देने वाली भाजपा की सरकार में प्रदेश की महिलायें अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार पर भी इसी प्रकार के आरोप लगे थे परन्तु इसके बावजूद राज्य सरकार के दबाव में संजय कुमार के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। इसी प्रकार एक अन्य विधायक महेश नेगी पर भी महिला द्वारा शारीरिक शोषण के आरोप लगाये गये थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में महिला शक्ति का लगातार अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुख्यालय में अपने ही दल की एक महिला कार्यकर्ता द्वारा भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये गये थे और अब हरिद्वार विधायक सुरेश राठौर पर बलात्कार का आरोप लगा है, जो कि प्रदेश की समस्त मातृ शक्ति का अपमान है। भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर लगे इस प्रकार के आरोपों से उत्तराखण्ड की देवभूमि कलंकित हुई है।

पुतला दहन कार्यक्रम में विधायक एवं उपनेता प्रतिपक्ष करण महरा, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, धीरेन्द्र प्रताप, आर्येन्द्र शर्मा, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, याकूब सिद्धिकी, हरिकृष्ण भटट, पीके अग्रवाल, गोदावरी थापली, ताहीर अली, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, गिरीश पुनेडा, नवीन पयाल, दीप बोहरा, संदीप चमोली, प्रभुलाल बहुगुणा, डाॅ. आरपी रतूडी, अकील अहमद, सूरत सिंह नेगी, रीता पुष्पवाण, शिल्पी अरोडा, मीना रावत, अनीता निराला, मंजूला तोमर, कोमल बोहरा, संगीता गुप्ता, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, कमलेश रमन, गरिमा दसौनी, लक्ष्मी अग्रवाल, अनिल नेगी, सुभाष धस्माना, अजय रावत, अमनदीप, आषीष सेमवाल, नवदीप कुकरेती, मोहित नेगी आशीष सक्सेना, विकास नेगी, शोभाराम, सीताराम नौटियाल, यशपाल चैहान हरेन्द्र चैधरी, मुकेष चैहान, भूपेन्द्र नेगी, प्रेरित मोहन, हरेन्द्र सिंह बेदी, दिनेष कौशल, अरूण शर्मा, सुमित अग्रवाल, हरि प्रसाद भटट, रमेश कुमार मंगू, निरज नेगी, राहुल रोबिन पंवार, ऐतात खान, अर्जुन सोनकर, मुकेश सोनकर, आषु रतूडी, राजैन्द्र खन्ना, विकास चैहान, निखिल कुमार, अनुराग गुप्ता, मेहताब, कासिम चैधरी, पुष्कर सारस्वत, महेश जोशी, अल्ताफ, सौरभ नौटियाल, सावित्री थापा, मधूसुदन सुन्द्रियाल, प्रियान्स छाबडा, हरेन्द्र सिंह मोठी, जितेन्द्र बडथवाल, कमरखान ताबी, सोमेन्द्र बोरा, प्रेरित माहन, अनुप कपूर, विजय रतूडी मोन्टी, विरेन्द्र सिंह, सुनिल बांगा, राम कपूर, शेखर कपूर, अमरजीत, अनिल क्षेत्री, दानिष कुरेशी, आदि उपस्थित थे।