Breaking News

बद्रीनाथ धाम में नारायण दर्शन हेतु भक्तों में दिखी होड़

बद्रीनाथ धाम। उत्तराखँड राज्य के विकासखँड जोशीमठ जनपद चमोली में स्थित बद्रीनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों की इस वर्ष भी कपाट खुलनै के बाद से और आज खबर लिखे जाने तक बडी़ सँख्या बनी हुई है,हालाँकि ब्यापारियों और स्थानीय निवासियों से जब हमने यात्रियों की सँख्या को लेकर जानकारी चाही तो उन्होंने कहा पिछले दो तीन दिनों से सँख्या में कुछ कमी आई है।चमोली जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की सराहना करनी होगी जो यात्रा को बहुत अच्छे ढँग से संचालित कर रहा है।पुलिस के जवान और सेना के जवान हमको हर जगह मुस्तैद नजर आए।और मँदिर समिति के कर्मचारी भक्तों को कतारबद्व दर्शन करवाते और तीर्थधाम के स्थलों की जानकारी देते भी दिखे।देश के अलग अलग राज्यों से आए तीर्थयात्रियों से जब हमने यात्रा और दर्शनों के सबँध में जानना चाहा तो उन्होंने भी अपने विचार खुलकर रखे।धाम में निर्माण सँबधी कार्य जारी हैं और वर्षा से पूर्व पूरे होने सँभव नहीं लगते फिर भी समयावधि पर पूरे हो जाँए तो अच्छा रहेगा।

यात्रा मार्ग वाहनों के लिए ठीक ही कहा जा सकता है पर कहीं कहीं मार्ग बहुत तँग और क्षतिग्रस्त है।बरसात आने वाली है ऐसे में फिर वही पुरानै चिन्हित स्थल,पागल नाला,लामबगड़,भनेर पानी,स्थल खासा परेशान करैंगे।आसमान में हवाई सेवा के उड़न खटोले भी खूब दिखे।बद्रीनाथ मँदिर प्राँगण में जब हम पँहुचे तो पूरा भक्तिमय माहोल तुलसी की सुगँध से महक रहा था और मन इस सुगँधित वातावण में नारायण के चरणों की भक्ति के लिए लालायित हो गया और हम नारायण नारायण का जाप कर मँदिर के अन्दर बद्रीनारायण के दर्शनों को पँहुचे…..

ये थी बद्रीनाथ धाम से हमारी खबर आपकी नजर देखते रहिए पढ़ते रहिए अमर उत्तराखँड….