Breaking News

देहरादून: किंग्स्टन इम्पीरियल इंस्टीट्यूट में लीवर हेल्थ पर विशेषज्ञ व्याख्यान

देहरादून – आज देहरादून स्थित किंग्स्टन इम्पीरियल इंस्टिट्यूट में डॉ. मतीन हसन खान (एम-फार्म, पीएचडी फार्माकोलॉजी) के द्वारा एक विज़िटिंग लेक्चर दिया गया। इस व्याख्यान में उन्होंने लीवर सिरोसिस के बारे में संपूर्ण जानकारी दी और लीवर की देखभाल कैसे करें, इस पर बताया। उन्होंने समझाया कि लीवर मानव शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे भोजन के पाचन सहित हमारे मेटाबॉलिज़म में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने एक स्वस्थ लीवर, सिरोसिस से प्रभावित लीवर, और कैंसर ग्रस्त लीवर के बीच के अंतर को समझाया।

इस व्याख्यान में हमारे संस्थान के फार्मेसी, पैरामेडिकल और नर्सिंग विभाग के छात्र, फैकल्टी सदस्य, फार्मेसी निदेशक डॉ. विनोद राणा, श्री मकसूद, सुश्री Geetika Mr. Sandeep Dudi और सुश्री नेहा भी मौजूद थे। हमारे प्रबंधन ने डॉ. मतीन का हार्दिक आभार व्यक्त किया। हमारे निदेशक जनरल श्री Arinder अरोड़ा और डॉ. उमंग की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी गईं और यह आशा व्यक्त की गई कि आगे भी ऐसे व्याख्यान आयोजित किए जाएँगे।