Breaking News

पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों के साथ आयोजित हुई साईबर क्राईम ,जागरुकत कार्यशाला

देहरादून: प्रदेश में साइबर क्राइम को रोकने और साइबर अपराधियों की कार्यशैली को लेकर उत्तराखँड पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें पत्रकारों को साइबर क्रिमिनलस के अपराध करने और झाँसा देकर ठगने पर विस्तृत चर्चा की गयी।आजकल आई,टी,सेक्टर में मोबाईल के द्वारा बडे़ पैमाने पर जालसाजी कर लोगों को करोडो़ रूपैये का चूना साइबर ठगों के द्वारा लगाया जा रहा है।इन लोगों के अलग अलग जगहों पर ठिकाने बनाए हुए हैं,मेवात,नामक जगह पर इनका प्रमुख केन्द्र है।उत्तराखँड पुलिस ने,नाईजीरिया के युवकों को भी साइबर क्राइम के जुर्म करने पर गिरफ्तार किया है।देश हो या विदेश अन्तराष्ट्रीय स्तर पर साइबर अपराधी सक्रिय हैं।जो आए दिन लोगों को ठगी का शिकार बनाकर उनके खातों में जमा लाखों,करोडों रूपयों को डकार रहे हैं।जिस हेतु जनता को जागरूक करने पर जोर देना होगा,साइबर क्राइम ब्राँच में कार्यरत इंन्सपैक्टर आकाश मिश्रा ने पूरी तकनीकि जानकारी पत्रकारों के साथ शेयर की,और कहा,आजकल नये नये ऐप बनाकर,लिंक बनाकर,ग्रुप बनाकर,साइबर क्राइम किया जा रहा है।नौजवानों को बच्चों को और पैरेन्टस को इन सब चीजों से बचकर चलना होगा।तभी साइबर घटनाँओं को रोका जा सकता है।अपने पासवर्ड को कठिन बनाना होगा,ए टी एम,आधार कार्ड,को जहाँ तक हो सके अपने पास ही रखें या घर पर रखें,फर्जी काल या बैंक सँबन्धी जानकारी किसी को न दें।साइबर ठग लोगों को बडे़ से बडा। लालच देकर उनसे उनकी निजी जानकारियाँ प्राप्त कर रहे हैं और फिर लोग इनकी ठगी का शिकार हो रहे हैं।ए टी एम मशीनों से धन की निकासी करते समय भी चौकन्ना रहना है।यदि कोई भी संन्दिग्ध ब्यक्ति दिखे तो गार्ड से मदद माँगे।अपने पासवर्ड को हाथों से छुपाकर ही डायल करैं,ए टी एम किसी दूसरे ब्यक्ति के हाथ पर कदापि न दें।ए टी एम पर ये लोग कैमरे लगाकर भी घटनाँओं को अँजाम दे सकते हैं।वर्डसैप पर कोई भी फालतू जानकारी शेयर न करैं वर्डसैप भी हैक किए जा रहे हैं।फेसबुक पर भी अपनी खुद की निजी जानकारी शेयर करने से बचैं,जहाँ तक हो मोबाईल में फालतू ऐप लोड न करैं।जागरूकता और सतर्कता से ही साइबर क्राईम को रोका जा सकता है।इस अवसर पर डी जी पी पुलिस अशोक कुमार ने भी पत्रकारों को सँबोधित किया और कहा आप लोग साइबर क्राइम की अधिक से अधिक जानकारी लोगों तक पहुँचाऐं, हमारे उत्तराखँड की पुलिस साइबर क्रिमिनल्स को पकड़ने में सक्षम है,हमने बहुत अपराधियों को धर दबोचा है,मेवात से हम अपराधियों को पकड़कर लाए,पौडी। जनपद में भी अपराधी को गिरफ्तार किया,नाईजीरियन अपराधियों को पकडा़,सभी पत्रकार साथी ऐसे लोगों की जानकारियों से जनता को वाकिफ करवाऐं।इस आवसर पर एस एस पी(एस,टी,एफ) अजेय सिंह भी मौजूद रहे,इस अवसर पर पत्रकारों को प्रमाण पत्र देकर संम्मानित किया गया।