Breaking News

रुद्रप्रयाग तल्ला नागपुर क्षेत्र के तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने दुख जताया

सोकाकुल परिवारों से धैर्य बनाई रखने की अपील की

रुद्रप्रयाग।  बीती रात जनपद रुद्रप्रयाग के चोपता पोखरी मोटर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि तला नागपुर क्षेत्र के दो युवकों और पोखरी के एक युवक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है उन्होंने कहा कि दुर्घटना में ग्राम कुंडा दानकोट के 24 वर्षीय टीटू लोदला बरसील के संदीप और पोखरी के अंकित कुमार ने कल रात एक सड़क दुर्घटना में अपनी जान गवा दी है।

नेगी ने मृतक युवकों के रिश्तेदारों और ग्रामीणों से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में मुलाकात कर सोकजताया जिससे तीनों मृतकों के परिवारों सहित उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। नेगी ने तीनों युवकों की अकस्मात हुई मृत्यु पर उनके परिजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील की उन्होंने मृतक परिवारों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों की कुशलता की कामना की है।