Breaking News

कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी का 6 दिवसीय गढ़वाल दौरा – सूरज नेगी

-गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक
-पौड़ी श्रीनगर चमोली रुद्रप्रयाग देवप्रयाग व ढालवाला मैं होगी बैठक

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने जानकारी देते हुए बताया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूरी 8 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक गडवाल क्षेत्र के भ्रमण पर रहेंगेI इस दौरान वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्ययों, सीसीसी के सदस्ययों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयों, अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारीयों के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगेI

नेगी ने बताया कि इस दौरान कांग्रेस पार्टी को मजबूत विपक्ष रूप में किस प्रकार जनता के बीच जाना है उसको लेकर रणनीति पर जगह जगह चर्चा की जाएगी, जिससे कि भविष्य में भाजपा के खिलाफ बड़ी लामबंदी की जा सकेI पार्टी कार्यकर्ताओं में आने वाली नगर निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए जोश व ऊर्जा का संचार किया जा सके

नेगी ने कहा कि खंडूरी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 8 अक्टूबर को पौड़ी मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयों विधानसभा प्रत्याशीयों अखिल भारतीय कांग्रेस के के सदस्य रेस कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठ का आयोजन किया जाएगा, वही 9 अक्टूबर को श्रीनगर में वाटिका होटल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारीयों के साथ बैठक की जाएगी, 10 अक्टूबर को जनपद चमोली के गोचर में शिवगंगा वेडिंग पॉइंट पर कांग्रेस पदाधिकारी वर्ष 2022 के विधानसभा प्रत्याशीयों के साथ बैठक का आयोजन प्रस्तावित है, 11 अक्टूबर को रुद्रप्रयाग नगर पालिका के बारातघर में 2022 के विधानसभा प्रत्याशी अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य प्रदेश कांग्रेस के सदस्य जिला कांग्रेस पदाधिकारियों व बारिस्थकांग्रेसजनों साथ बैठक की जाएगी, 12 अक्टूबर को देवप्रयाग बगवान में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा, 13 अक्टूबर देवप्रयाग ढाल वाला में पार्टी पदाधिकारीयों के साथ बैठकर आगे की रणनीति को अमलीजामा पहनाने पर विचार विमर्श किया जाएगा