Breaking News

रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, कर्मचारी ही निकले हैवान

 देहरादून: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के साथ हैवानियत करने वाले सभी चार आरोपी कोई और नहीं बल्कि रेलवे के विद्युत विभाग में कर्मचारी हैं। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

30 साल की पीड़िता के साथ गुरुवार रात रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 8-9 पर इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस स्टाफ की झोपड़ी में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 

महिला के साथ हैवानियत करने वाले सभी चार आरोपी रेलवे के विद्युत विभाग में कर्मचारी हैं। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।