Breaking News

सीएम धामी ने पिथौरागढ़ में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर. पीड़ितों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान सीएम ने आपदा से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र तोक जामुनी, तोक सिरा ओडार का जायजा लिया।

उन्होंने आपदा प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना, वहीं संबंधितों को राहत राशि के चेक भी वितरित किये। मुख्यमंत्री ने आपदा पीड़ितों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितो की हर सम्भव मदद करेगी।