Breaking News

सीएम धामी से प्रसून जोशी ने की भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को देर सांय मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध गीतकार एवं केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने भेंट की। उन्होंने राज्य में फिल्मांकन के साथ ही सांस्कृतिक संवर्धन एवं पर्यटन विकास से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।