Breaking News

मुख्यमंत्री ने प्रधान संघ प्रदेश अध्यक्ष की माता के निधन पर जताया शोक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के ग्राम बिडॉरा मझोला पहुंचकर प्रधान संघ प्रदेश अध्यक्ष भास्कर संभल की माता हीरादेवी संभल के निधन पर शोक–संवेदना व्यक्त की । उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने लक्ष्मण सिंह चौहान के ग्राम तिगरी स्थित आवास पर जाकर उनके पिता बहादुर सिंह चौहान के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

उन्होंने अमाऊ पहुंचकर पूरन सिंह राणा के निधन पर शोक–संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।