Breaking News

कोरोना को लेकर बीआरओ जवान लोगों को कर रहे जागरूक

चमोली:  जिले में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से साइकिल अभियान का आगाज किया गया। अभियान के दौरान बीआरओ के आठ जवानों ने लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक किया। साथ ही कोरोनाकाल में स्वस्थ रहने के उपाय बताए।

साइकिल अभियान आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किया जा रहा है।

माणा गांव से बीआरओ के अधिकारियों ने संगठन के आठ सदस्यीय दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान का आयोजन बीआरओ की ओर से दो हिस्सों में किया गया।

जिसमें एक दल माणा से विष्णुप्रया, जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर होते हुए देवप्रयाग पहुंचा। वहीं दूसरा अभियान दल गंगोत्री से चलकर उत्तरकाशी, चंबा होते हुए ऋषिकेश पहुंचा।

अभियान दल ने मार्ग में पड़ने वाले सभी गांवों और नगरों में लोगों को कोरोनो से बचाव की जानकारी दी। साथ ही सामान्य जीवन में स्वस्थ रहने के के उपाय बताए।