उत्तराखंड विजय सम्मान रैली में प्रीतम सिंह गणेश गोदियाल रणजीत रावत ने दिखाया दमखम: सूरज नेगी
16 दिसंबर को उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित की गई रैली में उत्तराखंड के कोने कोने से उमड़ी भीड़ ने राज्य में भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी हैI वही इस रैली को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रतिपक्ष के नेता प्रीतम सिंह उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल तथा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत ने पूरी ताकत झोंक दी थीI
यहां जारी बयान में उत्तराखंड कांग्रेस की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि 16 दिसंबर को देहरादून की परेड ग्राउंड मैदान में हुई कांग्रेश की विशाल रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी जोश का संचार कर गएI भाजपा के खिलाफ परिवर्तन का बिगुल भी बजा गएI
उन्होंने परेड ग्राउंड के मैदान पर उत्तराखंड से देश की सेना में सेवा दे चुके सुर वीरों का सम्मान कर उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया हैI जिससे उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साथ सैनिक परिवारों और आम जनता ने भी सराहा हैI
नेगी ने कहा कि भाजपा की केंद्र से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेता जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने के लिए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के खिलाफ बेतुकी बयानबाजी करते हैंI मगर जब राहुल गांधी भाजपा से महंगाई बेरोजगारी सैकड़ों किसानों की मौत पर सवाल करते हैं तो भाजपा सीधे 70 साल पुराने इतिहास में जाती है लेकिन वर्तमान हालात पर कोई भी जवाब जनता को नहीं मिलता हैI
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता नेगी ने कहा कि रेड गानों की रैली को सफल बनाने में कांग्रेस के बहुत से नेताओं ने अपने स्तर से भी भीड़ जुटाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी, जिसमें देहरादून से पार्टी के बड़े नेता हीरा सिंह बिष्ट, रायपुर से महेंद्र सिंह नेगी, राजपुर से पूर्व विधायक राजकुमार एवं कांग्रेसी नेता राजकुमार जायसवाल, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी देहरादून महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, जैसे नेताओं ने कड़ी मेहनत कीI
वहीं राज्य के दूरस्थ क्षेत्र कपकोट से पूर्व विधायक ललित परसों उत्तरकाशी से पूर्व विधायक विजयपाल सजवान, कोटद्वार से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, नैनीताल से पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, हरिद्वार से कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष तेलू राम, रुद्रप्रयाग से पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा थपलियाल भी भारी समर्थकों के साथ रैली में प्रतिभाग किया, इनके साथ ही कई अन्य नेताओं ने भी अपने समर्थकों के साथ विजय सम्मान रैली में प्रतिभाग किया इ
रैली के आयोजन और उसमें अपने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को सुनने के लिए जनता का हुजूम उमड़ पड़ा जिसे पार्टी के नेताओं कार्यकर्ता भी गदगद दिखेI
नेगी ने कहा कि राज्य में अब भाजपा की जन विरोधी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी हैI जनता की उम्मीद अब कांग्रेस पर टिक गई है, जनता अब भाजपा के खोखले दावों पर भरोसा करने वाली नहीं हैI
खा कि चुनाव में भाजपा को महंगाई, बेरोजगारी, बेलगाम अफसरशाही, राज्य में एक पंचवर्षीय में तीन तीन बार मुख्यमंत्री को बनाना, राज्य के खजाने पर कर्ज का भारी बोझ डालना, आंदोलनकारी ताकतों की आवाज को दबाना, फैसलों में रोल बैक करना जैसे मुद्दों पर जनता के सवालों का जवाब देना ही होगाI
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अब राज्य में कुछ ही दिनों की मेहमान है और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय हैI
