Breaking News

लैंसडौन पहुंचे अनुपम खेर, सेल्फी लेने उमड़ी फैंस की भीड़

लैंसडौन पहुंचे अनुपम खेर, सेल्फी लेने उमड़ी फैंस की भीड़

देहरादून: अभिनेता अनुपम खेर लैंसडौन की खूबरसूरत वादियों का दीदार करने पहुंचे। उनके यहां पहुंचते ही सेल्फी लेने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन अभिनेता ने भी किसी को निराश नहीं किया। उन्हें सभी के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाई। अभिनेता के इस व्यवहार ने उनके फैंस को बेहद खुश किया। 

लैंसडौन की आबोहवा से प्रभावित अभिनेता ने कहा कि यहां फिल्में करने के लिए बेहतरीन जगह है। अनुपम खैर यहां अपने दोस्तों के साथ पहुंचे हैं।