Breaking News

विश्व हृदय दिवस पर हार्ट विशेषज्ञ डॉ. योगेन्द्र सिंह सम्मानित

विश्व हृदय दिवस पर हार्ट विशेषज्ञ डॉ. योगेन्द्र सिंह सम्मानित

देहरादून। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेन्द्र सिंह को सम्मानित किया गया। सोसायटी के राज्य कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर उनके चिकित्सा क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर मोहन सिंह खत्री ने कहा कि डॉ. योगेन्द्र सिंह एक अनुभवी चिकित्सक होने के साथ ही जनसेवा के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने कोरोनेशन चिकित्सालय सहित कई अस्पतालों में अपनी सेवाएं दी हैं। उनके अनुभव और चिकित्सा सेवाओं का लाभ उत्तराखंड के दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भी मिला है।

उन्होंने कहा कि डॉ. योगेन्द्र सिंह वर्तमान में मैक्स चिकित्सालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका चिकित्सा क्षेत्र में योगदान सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी डॉ. योगेन्द्र सिंह अपनी सेवाओं के माध्यम से आम जनता को लाभान्वित करते रहेंगे।

कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य आशीष खत्री, आकाश बिष्ट, सुबोध रावत, अशोक खत्री, प्रणव खत्री सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।