Breaking News

प्रवासी अपने गांवों को लौटें- बिष्ट

चमोली। गोपेश्वर जनपद चमोली की राजनीति में बहुत कम समय में जनपद के ग्रामीणों के दिलों में जगह बनाने वाले सौम्य और मृदुभाषी जनप्रिय जिला पंचायत चमोली के अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट जी से जब हमारी मुलाकात हुई तो उन्होंने कहा आज के समय में हमारे जितने भी प्रवासी भाई रोजगार नौकरी व्यवसाय के लिए बाहर के प्रदेशों में गये हुए हैं वो सालभर में ही सही पर अपने घर गांवों में जरूर लौटें और अपने गांवों के लिए कुछ न कुछ करै। जिससे गांवों की समस्याओं के समाधान में उनकी भी मदद मिलेगी जो भी वो लोग विकास के कार्यों का हमको सुझाव दैगे तो हम सब लोग आपस में मिलजुलकर अपने गांवों का विकास करैंगे।साथ ही उन्होंने कहा मैं अपने सभी सदस्यों को चाहे वो पक्ष हो या विपक्ष यही सलाह देता हूं आप लोगों के साथ हमने मिलकर अपने गांवों की विकास योजनाओं को संचालित करना है।

बहुत कम समय में बिष्ट ने लोगों के दिलों में अपने लिए मजबूत स्थान बनाया है उनकी कार्यशैली में,में में और सिर्फ में ये न शामिल होकर हम और हमारे लोग हमारी जनता हमारे ग्रामीण हमारे नगरों और हमारे गांवों के लोग जैसे उदबोधन हैं जोकि पहली बार किसी जिला पंचायत के अध्यक्ष के शब्द हैं। उन्होंने मीडिया के बंधुवो से भी समय समय पर अपनी बात रखनै की बात कही।रोजगार के लिए खुद वर्षों शहरों में रहने के बाद घर लौटे दौलत सिंह बिष्ट नेआज अपनी ऊर्जा का उपयोग जनपद के विकास के लिए करने की बात कही।और साथ ही सभी प्रवासियों से घर लौटने की अपील की।

ये थी जनपद चमोली के जिला पंचायत अध्यक्ष से मुलाकात पर हमारी खबर, आपकी नजर देखते रहिए पढ़ते रहिए अमर उत्तराखंड….