Breaking News

चारधाम अस्पताल की पहल, बद्रीनाथ मंदिर के लिए निःशुल्क मेडिकल किट उपलब्ध कराई

देहरादून। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में बद्रीनाथ धाम के लिए मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई है, जिससे श्रद्धालुओं को आपात स्थिति में तुरंत उपचार मिल सके।

देहरादून स्थित चारधाम अस्पताल द्वारा बद्रीनाथ मंदिर के लिए निःशुल्क मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई है। यह किट मंदिर समिति और वहां तैनात मेडिकल टीम के पास रखी जाएगी, ताकि जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके।

इस मेडिकल किट में इमरजेंसी दवाएं, ड्रेसिंग का सामान, आईवी इंजेक्शन सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई है।

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की इस पहल को चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सकेगी।