उत्तराखँड हिसार हरियाणा में 13 एवँ 14 दिसँबर को सुरभि कला संस्थान एवँ कल्चर विभाग द्वारा आयोजित रजय जयँती समारोह में देशभर से आए चित्रकारों को उनकी कला के लिए संमानित किया गया।इस अवसर पर पौडी जनपद के राजेश रावत को उनकी विशिष्ट चित्रकला के लिए पुरूष्कृत कर उन्हें ,कला गुरू,संमान से संमानित किया गया।वर्तमान में राजेश दिल्ली रोहिणी में निवास करते हैं उनके पिता विक्रम सिंह रावत इन्डियन इँस्ट्टीयूट आफ पेट्रोलियम में कार्यरत हैं।राजेश को चित्रकारी एवँ कला कृतियाँ बनाने का शौक छात्र जीवन से ही था।आज राजेश अपने इसी शौक के कारण देश में अपने प्रदेश का और घर,गाँव का नाम रौशन कर रहे हैं।


