Breaking News

काठ बंगला बस्तीवासियों की समस्या पर प्रभावितों ने मेयर से भेंट की तथा ज्ञापन दिया 

मेयर ने प्रभावितों की समस्या पर शीघ्र वार्ता कराने का आश्वासन दिया 

देहरादून। काठ बंगला बस्तीवासियों की समस्या को लेकर आज प्रभावितों की समस्या पर मेयर नगरनिगम सौरभ थपलियाल से भेंटकर उन्हें ज्ञापन दिया तथा काठ बंगला के निवासियों की समस्या के समाधान का अनुरोध किया तथा इस सन्दर्भ में एक बैठक आयोजित कर समस्या का स्थायी समाधान का अनुरोध किया । प्रतिनिधि मण्डल ने उन्हें अवगत कराया है कि लोग यथावत रहना चाहते हैं तथा एमडीडीए द्वारा निर्मित प्लेट परिवारों की संख्या को देखते हुये प्लेटों का आकार काफी छोटा जिसमें गुजारा नहीं हो सकता ।प्रतिनिधिमण्डल ने मेयर। को अवगत कराया कि काठबंगला में अधिकांश परिवार संयुक्त हैँ यहाँ की आबादी 500 से भी अधिक जिनका समायोजन इन प्लेटों में होना सम्भव नहीं है

मेयर ने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया तथा इस सन्दर्भ में शीघ्र बैठक करने का आश्वासन दिया ।

मुख्य बिन्दु
(1) प्रभावितों के हिसाब से एमडीडीए के प्लेटों में जगह व सुविधाऐं उपलब्ध करवाई जायें ।
(2)काठ बंगला में 200 से अधिक परिवार हैं वर्तमान में प्लेटों की संख्या काफी कम है , अन्य छूटे हुऐ लोग आशंकित हैं उनके आवस क्या होगा ,इस बिन्दु का समाधान निकाला जाये ,जबकि इनमें से कई परिवार यथास्थान रहना चाहते हैं ।
(3) यह कि भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 में स्पष्ट प्रावधान है कि जिसे हटाओगे उसका बाजार भाव से मुआवजा ,समुचित पुर्नवास तथा रोजगार का प्रावधान है ।
अत: उपरोक्तानुसार जनहित में कार्यवाही करने की कृपा करेंगे ।
आशा है कि आप जनहित प्रभावी कार्यवाही करने की कृपा करेंगे ।
प्रतिनिधिमण्डल में आन्दोलन के संयोजक अनन्त आकाश सीआई टियू महामंत्री लेखराज ,सोनू कुमार ,हरिश कुमार,स्वेता जितेन्द्र,मोनू ,आयुश,हेमलता ,सले ,हेमेन्द्र ,ब्रह्मपाल,रामसिंह ,ज्ञरबिर,वकील ,शकिल ,सत्यबिर ,सुरेश,प्रभा आदि बड़ी संख्या में प्रभावित शामिल थे ।