Breaking News

11 पदों पर 51 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन

देहरादून। बार एसोसिएशन के 11 सदस्यीय चुनावों के लिए शुक्रवार को अधिकारिक बिगुल बज उठा। 11 पदों पर 51 अधिवक्ताओं ने नामांकन किए। इनमें सबसे अधिक सचिव और उपाध्यक्ष पद पर आठ-आठ अधिवक्ताओं ने नामांकन किए। जबकि, अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा और दो पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल व आलोक घिल्डियाल समेत पांच अधिवक्ताओं ने पर्चे भरे।

चुनाव प्रक्रिया के तहत शनिवार को नाम वापसी का दिन है। दोपहर दो बजे के बाद चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की संख्या साफ हो जाएगी। चुनाव 27 फरवरी को होने हैं जिनकी मतगणना 28 फरवरी को होगी।