Breaking News

शून्य बजट से काम शुरू किया हमने-चौधरी

देहरादून। सेलाकुई नगर पँचायत के अध्यक्ष सुमित चौधरी से अमर उत्तराखँड ने मुलाकात की जिसमें उन्होंने बताया पहले यह हमारी ग्राम पँचायत थी और अब नगर पँचायत हुई है।सेलाकुई में नव निर्मित पँचायत को बडे़ वित्तीय मद की आवश्यक्ता है जिससे नगर की प्रमुख निर्माण सँबन्धी समस्याओं का समाधान होगा,सड़के बननी हैं,नाली निर्माण कर जल निकास होना है,अभी हमने साफ सफाई और लाईटिंग पर कार्य किया है।

निर्दलीय जीत दर्ज कर सुमित चौधरी ने जनता के दिलों में अपना बडा़ स्थान बनाया है,लोगों को उनसे बडी़ उम्मीदें हैं।सरकार और शासन के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने के बाद अब नगर की समस्याओं के सभी पेपर तैयार किए जा रहे हैं और वित्तीय मद की प्रतीक्षा है।चौधरी से जब हमने सी एम धामी जी से मुलाकात की बात कही तो उन्होंने कहा अभी तक उनकी मुलाकात नहीँ हुई है।सेलाकुई इंन्स्ट्रियल क्षेत्र में स्थानीय बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार दिलवाने पर सुमित ने कहा फैक्ट्रियों के मालिकों और उनके संगठन से बात हो रही है,कि स्थानीय बेरोजगारों को 70 प्रतिशत तक रोजगार, इन्स्ट्रियल सैक्टर में देना सुनिश्चित कर अनिवार्य करैं।नगर पँचायत अध्यक्ष ने कहा वित्त स्वीकृत और उपलब्ध होने पर पूरे नगर में विकास के कार्य किए जाऐंगे।