Breaking News

रेडक्रॉस उत्तराखंड कार्यालय में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

देहरादून। स्व. रणजीत सिंह वर्मा, पूर्व चेयरमैन भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तराखंड के अवतरण दिवस एवं हरेला पर्व के अवसर पर आज रेडक्रॉस उत्तराखंड कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर रेडक्रॉस समिति उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष मोहन खत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया। उन्होंने बताया कि वह पर्यावरण की रक्षा के लिए लगातार पौधरोपण करते आ रहे हैं और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। खत्री ने विशेष रूप से अपील की कि “हरेला पर्व के अवसर पर हर व्यक्ति अपनी मां के नाम एक वृक्ष अवश्य लगाए।”

इस अवसर पर रेडक्रॉस उत्तराखंड के राजेंद्र सिंह रावत, मुंशी चौमवाल, आशीष नेगी, राजकुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संवर्धन में योगदान दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल स्व. रणजीत सिंह वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करना था, बल्कि हरेला पर्व के माध्यम से प्रकृति के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना भी रहा।