देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मण्डल ने राज्य निर्वाचन विभाग से मांग की है वह राज्य की बिषम भौगोलिक परिस्थितियों को मद्देनजर राज्य में एस आई आर – प्रक्रिया का सरलीकरण करे तथा इसके लिये ज्यादा से ज्यादा समय चुनाव आयोग से ले ।पार्टी ने सभी इकाईयों को निर्देश दिये हैं कि वह हरसम्भव अपने अपने क्षेत्रों की मतदाता सूची पुर्न निरीक्षण हेतु बूथ लेबल एजेंट (दो) नियुक्त करें ताकि इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जा सके ।
बैठक में वक्ताओं ने कहा हालांकि हमारी पार्टी का मानना है कि जो काम एक रूटीन, पारदर्शी और जनहित में होना चाहिए था ।देशभर के कई राज्यों का अनुभव बताता है कि एक जटिल प्रक्रिया बन गई है ,जिससे मतदाता सूची की निष्पक्षता और उन लोगों की सुरक्षा को खतरा है जो लोग इस काम लगे हुऐ हैँ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा है कि यह पूरा काम बहुत जल्दबाजी में और कमजोर प्लान के साथ किया जा रहा है। बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) को डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन पूरा करने के लिए सीमित समय इस जल्दबाजी की वजह से कई जगहों पर शिकायतें आई हैं कि BLOs कुछ पार्टी ऑफिसों में डेरा डाले हुए हैं और वोटरों से उनके पास आने के लिए कह रहे हैं। इन सबसे बड़े पैमाने पर अवश्य ही लोग बाहर हो जाएंगे और गलतियां होंगी।

वक्ताओं ने कहा है कि अन्य राज्यों का अनुभव बताता है BLOs पर जो बहुत ज़्यादा दबाव पड़ा है, उससे पहले ही कई लोगों की जान जा चुकी है। वे बिना किसी आराम या सुरक्षा के, बहुत ज़्यादा बोझ तले काम कर रहे हैं। ये कोई अचानक हुई मौतें नहीं हैं – ये एक गैर-ज़िम्मेदार और अमानवीय प्रशासनिक प्रक्रिया का सीधे नतीजे का परिणाम है।
यह पता चला है कि इलेक्शन कमीशन अपना खुद का डुप्लीकेट-वोटर डिटेक्शन सॉफ्टवेयर इस्तेमाल नहीं कर रहा है, जो खास तौर पर एक्यूरेसी पक्का करने और मैनुअल बोझ कम करने के लिए बनाया गया एक टूल है। इससे मौजूदा बदलाव के पीछे के असली इरादे और मकसद को लेकर गंभीर चिंताएँ पैदा होती हैं। यह इस बात से और भी बढ़ जाता है कि BLO और आम वोटर जो फॉर्म अपलोड करना चाहते हैं, उन्हें इंटरनेट कनेक्टिविटी, अस्थिर सर्वर और बार-बार टेक्निकल खराबी की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों के लिए – खासकर पिछड़े तबकों और ग्रामीण इलाकों में – एक आसान सा फॉर्म अपलोड करना एक मुश्किल काम बन गया है, जिससे वोटर बनने में नई रुकावटें आ रही हैं।

वक्ताओं ने बैठक के माध्यम से निम्न मांग की है ।
(1)बिषय भौगोलिक परिस्थितियों को मद्देनजर राज्य के लिए एस आई आर प्रक्रिया के लिए कम से कम 3 माह का समय लिया जाये ।
(2) मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को एस आई आर प्रक्रिया में सक्रिय भागेदारी के लिये बर्ष 2003 की मतदाता सूची, बूथ लिस्ट वर्तमान अपडेटेड मतदाता सूची एवं बूथ लिस्ट की प्रतियां उपलब्ध करवाई जाये ।
(3) राज्य की भौगोलिक संरचना तथा आबादी की विविधता को मद्देनजर एस आई आर प्रक्रिया में मांगे गये दस्तावेजों में लचीलापन्न अपनाया जाये ,राज्य निर्वाचन कार्यालय हर सम्भव प्रयास कर कोई नागरिक जो राज्य की सीमा में रह रहा है व मताधिकार के अधिकार से
न हो क्योंकि ऐ सारे प्रावधान हमारा संविधान देश के नागरिकों को देता ।
इस अवसर पर पार्टी केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजेन्द्र सिंह नेगी, राज्य सचिव राजेन्द्र पुरोहित ,सचिव मण्डल के इन्दु नौडियाल, भूूपालसिंह रावत ,लेखराज ,नितिन मलेठा अनन्त आकाश, माला गुरूंग आदि ने विचार व्यक्त किये ।बैठक की अध्यक्षता शिवप्रसाद देवली ने की बैठक राज्य कार्यालय गांधी ग्राम में हुई ।
