Breaking News

पूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति ने मनाया छठा स्थापना दिवस, कर्नल अजय कोटियाल रहे मुख्य अतिथि

देहरादून। पूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति, पछवादून का छठवां स्थापना  को प्रातः 11 बजे गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोटियाल जी (कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, विशिष्ट सेना मेडल) द्वारा किया गया। इस अवसर पर कर्नल कोटियाल जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में कर्नल कोटियाल जी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ परंपराओं, संस्कृति और रीति-रिवाजों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उत्तराखंड के जवानों द्वारा देश की रक्षा में दिए गए अद्वितीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के सैनिकों का शौर्य और साहस राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।

कार्यक्रम के दौरान गढ़वाली, कुमाऊनी एवं गोरखाली संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। क्षेत्रीय बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, वहीं नंदा राज जात यात्रा की अति मोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

कर्नल कोटियाल जी ने समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को क्षेत्रीय एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास उत्तराखंड को सशक्त बनाकर 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में सहायक सिद्ध होंगे।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे, जिनमें देहरादून समिति के अध्यक्ष निरंजन चौहान, सचिव  सूर्या बहादुर राना, कोषाध्यक्ष दिनेश गुसाईं, लेफ्टिनेंट सुरेंद्र गुसाईं, दिल बहादुर खत्री, अमित खत्री, नरेंद्र नेगी, पृथ्वी रावत, भागवत सिंह, धनंजय सिंह, तारा सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।