राज्यभर में सप्ताह भर सीपीएम जत्था चलायेगी
देहरादून । भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [CPI(M)] ने 24 मार्च 2026 को दिल्ली में मोदी सरकार की कारपोरेटपरस्त,जनविरोधी तथा साम्प्रदायिक व विभाजनकारी नीतियों के रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित करेगी । जिसकी तैयारी हेतु उत्तराखण्ङ राज्य सचिव मण्डल एवं पार्टी जिलासचिवों की बैठक पार्टी राज्य कार्यालय में सम्पन्न हुई ।

बैठक में निर्णय लिया। गया पार्टी कुमाऊं से लेकर गढ़वाल के विभिन्न जिलों में सप्ताह भर राज्यस्तरीय जत्था निकालेगी ,इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर जत्थे निकलेंगे ,जिसमें मुख्य मुद्दों के साथ राज्य की कानून व्यवस्था, पलायन ,महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार ,जल,जंगल,जमीन के सवाल,अल्पसंख्यकों एवं कमजोर तपकों पर राज्य प्रायोजित हमले के साथ ही स्वास्थ्य ,शिक्षा ,बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार तथा आदि अनेक मुद्दे शामिल होंगे ।
दिल्ली में होने प्रदर्शन केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियां प्रमुख हैं। आज पार्टी की बैठक में सरकार पर आम लोगों, किसानों और मजदूरों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है । इस बैठक में वक्ताओं ने कहा है कि CPI(M) के इस विरोध प्रदर्शन के केन्द्र में राष्ट्रीय स्तर पर निम्नलिखित मुद्दे प्रमुख होंगे

अमेरिका के साथ व्यापार समझौता: पार्टी का कहना है कि हाल ही में अमेरिका के साथ हुआ मुक्त व्यापार समझौता देश की आर्थिक संप्रभुता के लिए खतरा है और यह कृषि व अन्य क्षेत्रों को नुकसान पहुंचाएगा ।
MGNREGA में कटौती: पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार मनरेगा योजना को कमजोर कर रही है और उसका 40% वित्तीय बोझ राज्यों पर डाल रही है ।
विभिन्न विधेयकों और सुधारों का विरोध: CPI(M) बिजली संशोधन विधेयक, नई श्रम संहिताओं और विश्वविद्यालयों में प्रस्तावित सुधारों का भी विरोध कर रही है। उनका मानना है कि इससे किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा ।

बैठक में केन्द्रीय कमेटी सदस्य कामरेड राजेन्द्र सिंह नेगी राज्य सचिव राजेन्द्र पुरोहित ,इन्दु नौडियाल, बि एस रावत, महेंद्र जखमोला, राजाराम सेमवाल ,लेखराज ,नितिन मलेठा,अनन्त आकाश,माला गुरूंग ,मदन मिश्रा आदिने विचार व्यक्त किये ।अध्यक्षता कामरेड शिवप्रसाद देवली ने की ।
