Breaking News

राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप में शार्दुल थपलियाल ने जीता स्वर्ण पदक

औली। उत्तराखंड के औली में आयोजित राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप में शार्दुल थपलियाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शार्दुल वर्तमान में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में बीटेक फाइनल ईयर के छात्र हैं।

प्रतियोगिता के दौरान शार्दुल ने अपने कौशल और तकनीक से सभी को प्रभावित किया। इससे पहले भी वे देश-विदेश में आयोजित विभिन्न स्कीइंग प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं।

शार्दुल के पिता राजेश थपलियाल पेशे से शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता श्रीमती बबीता थपलियाल गृहिणी हैं। परिवार ने उनकी इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए इसे कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया।