Breaking News

राजीव सेमवाल को मिला,कला गौरव संम्मान

रूद्रप्रयाग। उत्तराखँड, जनपद रूद्रप्रयाग के विकासखँड अगस्त्यमुनि ग्राम पोला निवासी राजीव सेमवाल को हरियाणा में 13 एवँ 14 दिसँबर को सुरभि कला सँस्थान द्वारा 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयँती समारोह में ,कला गौरव,सँम्मान ,से संम्मानित किया गया।सुरभि आर्ट शोसायटी,आर्ट एवँ कल्चरर विभाग हरियाणा एवँ सँस्कार भारती के सँयुक्त तत्वाधान में समारोह का आयोजन किया गया।राजीव की कलाकृतियों की खूब सराहना की गयी राजीव की कलाओं में काले एवँ सफेद रँगों का बेहतरीन उपयोग किया जाता है।

कला जगत में राजीव सेमवाल का नाम भारतवर्ष के उम्दा चित्रकारों में शुमार है।राजीव कला जगत के छात्र छात्राओं को भी समय समय पर चित्रकला की बारीकियाँ एवँ रँगों की शिक्षा देता हैं।राजीव सेमवाल ने अमर उत्तराखँड ,से हुई वार्ता में बताया हम लोगों का जीवन जीना भी एक कला है ये आप और हम सब पर निर्भर करता है हम इसकों जितना खूबसूरत रँगों से सजाऐंगे ये उतना ही सँवरेगा।जीवन के रँग ,कला,स्नेह,आहार,ब्यवहार,समर्पण,जैसे कयी रँग हैं।अब ये चितेरे पर है कि वह कैसे चित्र बनाता है और रँगता है।