देहरादून। देहरादून प्रेस क्लब में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें देहरादून के जिलाधिका सविन बँशल का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, 2024 में दून में जिलाधिकारी के पद पर आए और आते ही सूबे में खासे लोकप्रिय हो गये।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेन्द्र कँडारी ने वुग्गा देकर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी वँसल ने कहा में आपको आश्वस्त करता हूँ जिस विस्वास के साथ सरकार अधिकारियों को नियुक्त करती है उसकी विश्वसनीयता बनी रहनी चाहिए।और यही विश्वास हमारे लिए चैलेन्ज होता है।राज्य सरकार और केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही विकास की योजनाऐं जनता के लिए चलायी जा रही हैं इनसे जुडी़ हुई जो भी समस्याऐं होती हैं हम उनका समाधान करते हैं,प्रेस का और हमारा इसमें सामँजस्य आवश्यक है।

जमीनों पर भू माफियाओं के द्वारा जो कब्जे हो रहे हैं यदि हमको सूबूत मिल रहा है तो हम उन पर त्वरित कार्यवाही कर रहे हैं।जो हमारी साँस्कृतिक धरोहर हैं उनको जो भी सँरक्षण दिया जाना है वो सामाजिक चेतना से ही सँभव है।और हम इसके लिए प्रयास करैंगे पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल मसूरी पर्यटक स्थल जाने वाले मार्ग पर टायलेट,पानी की ब्यवस्था,पार्किंग ब्यवस्था नहीं है,जिस पर अधिकारी वँशल ने कहा ये सब लोकल बाडीज नगर पालिका,एस डी,एम,इनको ये सब दुरूश्त करना है।इस अवसर पर प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य अभय कैन्तुरा एवँ समस्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालनअभय अनिल चँदोला ने किया।
