12 देशव्यापी हड़ताल को समर्थन
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलिट ब्यूरो सदस्य कामरेड बीजू कृष्णनन ने कहा कि वेनेजुएला पर अमेरिका का हमला उनकी साम्राज्यवादी नीति का हिस्सा है। यह सीधा वेनेजुएला देश के तेल के संसाधनों को हथियाने के आशय से हुआ है।
भारत के प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के पिछलग्गू बन भारत के हितों और छवि को नुकसान कर रहे हैं। अमेरिका के दबाव में रूस से तेल न लेना और अमेरिका से आयात में टैरिफ न और भारत द्वारा निर्यात पर 18 प्रतिशत कर देना दर्शाता है कि मोदी की नीतियों से भारत के आर्थिक हितों को नुकसान हुआ है। यह भारत की संम्प्रभुता पर बहुत बड़ा हमला है।

मोदी सरकार द्वारा देश में साम्प्रदायिक गतिविधियों को आश्रय दिया जा रहा है ऐसी स्थिति में उत्तराखण्ड राज्य में दीपक कुमार जो सांप्रदायिक घटना के खिलाफ खड़े हुए उनके साथ हमें मजबूती से खड़ा होना चाहिए। साथ ही विकासनगर में सांप्रदायिक घटना का शिकार हुए कश्मीरी छात्रों की हमारी पार्टी हर संभव मदद करेगी।
कामरेड कृष्णनन ने कहा है कि हाल में मोदी द्वारा अमेरिका से हुऐ समझौते ने भारत को काफी नुकसान पहुंचाया है ,जिसके दुष्प्रभाव आने वाले कृषि क्षेत्र में पड़ेगा जो हमारी देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है ।
पार्टी 12 फरवरी। 026 की अखिल भारतीय मजदूर हड़ताल को सफल बनाने की अपील इसके लिये पार्टी व्यापक योजना बना रही ताकि राज्य की मोदी में मोदी सरकार की श्रमिक विरोधी चार कोड से हो रहे नुकसान से जनता को बताया जा सके ,इसके साथ ही पार्टी मनरेगा के मुद्दे पर जनता को शिक्षित करेगी तथा इस मुद्दे पर व्यापक लामबन्दी करेगी ।

इस अवसर पार्टी केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजेन्द्र सिंह नेगी, राज्य सचिव राजेन्द्र पुरोहित ,इन्दु नौडियाल, महेन्द्र जखमोला ,भूपालसिंह रावत ,नितिन मलेठा, लेखराज,अनन्त आकाश, माला गुरूंग,आर पी जोशी ,सुरेन्द्र रावत,पुरूषोत्तम बडोनी ,मनमोहन ,गंगाधर नौटियाल,सुरेंद्र सजवाण ,कमलेश गौड़ ,हिमाशु चौहान ,विजय भट्ट आदि ने विचार व्यक्त किये अध्यक्षता शिवप्रसाद देवली ने की ।
