देहरादून। पूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति पछवादून द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजा रोड स्थित शहीद स्मारक पर समिति के सदस्यों द्वारा पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

इसके पश्चात बहादुरपुर स्थित समिति अध्यक्ष निरंजन सिंह चौहान के निवास पर पूर्व सैनिकों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण उपरांत क्षेत्रीय बच्चों एवं महिलाओं ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को मनमोहक बनाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्रीमती नीलम नेगी उपस्थित रहीं। समिति द्वारा श्रीमती नीलम नेगी एवं श्रीमती जसोदा देवी को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त शिक्षा यूनियन के अध्यक्ष नरेश कुमार एवं उनकी टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्हें समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों को मिठाई वितरण के साथ किया गया।

इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सहित नरेंद्र सिंह नेगी, पृथ्वी सिंह रावत, तारा सिंह रावत, इंदर सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह रावत, परशुराम रतौली एवं राम रतन सिंह नेगी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
