Breaking News

उपनल कर्मचारियों व अधिवक्ताओं की मांगों को लेकर माकपा ने डीएम के माध्यम सीएम को सौंपा ज्ञापन

उपजिलाधिकारी सदर ने ज्ञापन स्वीकार कर कार्रवाई का दिया आश्वासन; पार्टी पदाधिकारी बड़ी संख्या में रहे मौजूद

देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आज उपनल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं की लंबित मांगों के समर्थन में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर हरिगिरी ने स्वीकार किया और मामले में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान माकपा के राज्य सचिव राजेन्द्र पुरोहित, देहरादून जिला सचिव अनन्त आकाश, सीआईटीयू जिला महामंत्री लेखराज, पार्टी राज्य कमेटी सदस्य सुरेन्द्र सिंह सजवाण, शम्भूप्रसाद ममगाई, हिमांशु चौहान, उपाध्यक्ष भगवन्त पयार, कोषाध्यक्ष रविन्द्र नौडियाल, और कार्यकर्ता अनुराधा, साहिन, सतार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

पार्टी प्रतिनिधियों ने सरकार से उपनल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई और कहा कि उचित कार्रवाई न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।