Breaking News

आखिर कहाॅ बनाए जा रहे इतने फर्जी प्रमाण पत्र

आखिर कहाॅ बनाए जा रहे इतने फर्जी प्रमाण पत्र

देहरादून। देहरादून अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद कल्याण महापरिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पंत ने राज्य में बड़ी संख्या में फर्जी स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र बनाकर कुछ लोगों पर लाभ लेने का आरोप लगाया है।इनका लाभ ,एम बी बी एस की सीटों सहित अन्य शैक्षणिक प्रवेशों में तो लिया ही जा रहा है साथ ही सरकारी नौकरीयों में भी लिया जा रहा है।परिषद ने मांग की है कि पिछले वर्षों में जारी किए गये सभी प्रमाण पत्र का मूल अभिलेखों से मिलान कर जिला स्तर से ही सत्यापन कर पूरे प्रदेश में सत्यापन किया जाए।

साथ ही प्रमाण पत्र जारी करनै वाली पूरी प्रक्रिया की जांच हो और कर्मचारी , अधिकारी जिन्होंने भी ये जारी किए हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।आखिर इतनी बड़ी अनियमितता किस कारण हुई । अपात्र व्यक्तियों द्वारा प्राप्त किए गये लाभ की समीक्षा हो और अविलंब इन प्रमाण पत्रों को निरस्त कर कानूंनी कार्यवाही की जाए। जिससे स्वतंत्रता सेनानी परिवारों में शासन प्रशासन के प्रति विश्वास बना रहे।८५ प्रतिशत स्टेट कोटे के मूल निवास और स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जांच होना अति आवश्यक है