Breaking News

नेपाल त्रासदी: सीपीएम ने दुख व्यक्त किया, पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की

नेपाल त्रासदी: सीपीएम ने दुख व्यक्त किया, पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की

देहरादून — नेपाल में हाल ही में घटी दुखद घटना पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी )सीपीएम ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पार्टी ने इस त्रासदी में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की है।

सीपीएम की ओर से जारी विज्ञप्ति में घटना से प्रभावित सभी नेपाली नागरिकों के प्रति सहानुभूति और एकजुटता की भावना व्यक्त की गई है। पार्टी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

सीपीएम ने इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवारों के दुख में साझेदारी करते हुए उन्हें धैर्य धारण करने का आग्रह किया है।