Breaking News

पद्मश्री वैद्य बालेंदु के निधन पर जताया गहरा शोक, राज्य आंदोलन के दौरान हुई मुलाकात को किया याद

देहरादून। विश्व विख्यात कैंसर विशेषज्ञ एवं पद्मश्री से सम्मानित वैद्य बालेंदु के निधन का समाचार मिलने पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। उनके निधन को चिकित्सा और आयुर्वेद जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।

वैद्य बालेंदु के साथ अपनी पुरानी मुलाकात को याद करते हुए कहा गया कि वर्ष 1994 में उत्तराखंड राज्य प्राप्ति आंदोलन के दौरान चक्का जाम के समय उनसे मुलाकात हुई थी। उस दौरान उनका व्यक्तित्व बेहद सज्जन, सरल और सुलझा हुआ लगा था।

वैद्य बालेंदु देश के पूर्व राष्ट्रपति के. आर. नारायणन और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह के निजी वैद्य भी रहे थे। उन्होंने आयुर्वेद के माध्यम से कैंसर सहित गंभीर बीमारियों के उपचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रयास किए। उनके कार्यों और उपचार पद्धतियों को लेकर विभिन्न विश्वविद्यालयों में शोध भी किए जा रहे हैं।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा गया कि वैद्य बालेंदु जैसी महान विभूति का जाना समाज और चिकित्सा जगत के लिए बड़ी क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दें।