Breaking News

मंदिर परिसर में गैर सनातनियों का प्रवेश वर्जित-द्विवेदी

देहरादून। देहरादून प्रदेश में चार धाम यात्रा के शुरू होने की तैयारी जोरों पर है,बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी ने पत्रकार वार्ता में कहा,यात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठकें हो रही हैं। 2026का यात्रा समय 19अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। मंँदिर परिसर में गैर सनातनियों का प्रवेश वर्जित किया गया है। सनातन में आदिगुरू शंकराचार्य जी ने जो ब्यवस्था की है वो जारी रहेगी, हक हकूक धारियां,पँडा ,पुरोहितों और हमने यह निर्णय लिया है।

गर्भ गृह और मंँदिर परिसर में मोबाईल फोन का प्रयोग भी प्रतिबन्धित कर दिया गया है। धामों में बच्चों श्रद्वालुओं, की भीड़ रहती है। मोबाईल ले जाने पर अब्यवस्थाँए होनी शुरू हो जाती हैं, लोगों को नियँन्त्रित करने में भारी परेशानी होती है। इसलिए यह निर्णय सभी ने मिलकर लिया है। देश में भीड़ भाड़ वाले तीर्थ स्थलों, काशी विश्वनाथ हो या उज्जैन महाकाल, इन भीड़ भाड़ वाले तीर्थ स्तलों पर भी मोबाइल ले जाने पर पाबंदी है। मंदिर समिति सभी अधिकारी, कर्मचारी यात्रियों के लिए सेवा में मौजूद रहेंगे।