Breaking News

अग्रवाल धर्मशाला में दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक सहायता उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ

अग्रवाल धर्मशाला में दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक सहायता उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ

देहरादून। अग्रवाल धर्मशाला में हर्षल फाउंडेशन और अमर उजाला फाउंडेशन की सहयोगी संस्थाओं—अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट, विंडलास बायोटेक लिमिटेड और भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति—के संयुक्त प्रयास से दो दिवसीय निशुल्क दिव्यांग सहायता एवं वरिष्ठ नागरिक सहायता उपकरण वितरण शिविर की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने की, जबकि मुख्य अतिथियों का स्वागत डॉ. रमा गोयल ने किया। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विधायक कैंट श्रीमती सविता कपूर, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष मोहन खत्री, पूर्व पिछड़ा आयोग अध्यक्ष अशोक वर्मा, पूर्व पार्षद देवेंद्र मोंटी सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष मोहन खत्री ने बताया कि शिविर दो दिनों तक चलेगा। उन्होंने दिव्यांगजनों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाएं और इसकी जानकारी अन्य जरूरतमंदों तक भी पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि किसी भी दिव्यांग व्यक्ति को सहायता में कोई कठिनाई होने पर वे स्वयं या हर्षल फाउंडेशन एवं अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं।