Breaking News

देहरादून में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी का कार्यालय नए भवन में स्थानांतरित

देहरादून।  उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड मुख्यालय, देहरादून से मिली स्वीकृति के बाद जिला ग्रामोद्योग अधिकारी का कार्यालय अब नए स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। पहले यह कार्यालय विष्णुपुरम लेन नंबर-01, मोथरोवाला, देहरादून में किराए के भवन में संचालित हो रहा था।

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कार्यालय को अब सरस विपणन केंद्र, उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, सर्वे चौक, देहरादून में स्थानांतरित किया गया है। स्थानांतरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही सभी प्रशासनिक और आधिकारिक पत्राचार अब नए पते पर किया जाएगा।