Breaking News

काँग्रेसियों ने लिया संविधान बचाने का संकल्प

गोपेश्वर। गोपेश्वर नगर में काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान दिवस पर बा बा साहब भीमराव अँबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान बचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर काँग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी के नेतृत्व में काँग्रेसी कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर संविधान के पालन और संविधान को बचाने के लिए बैठक की।

इस अवसर पर वरिष्ट काँग्रेस नेता आनन्द सिंह पँवार,धीरेन्द्र गरोडि़या,नाना भाई,मन्नू नेगी,गोपाल सिंह रावत,जयवीर नेगी संदीप झिंक्वाण,अरविन्द नेगी,मनमोहन ओली,विक्रम सिंह नेगी मौजूद रहे।