Breaking News

साहनी स्टार किन्नर गार्डन स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की जौनसारी–गढ़वाली–कुमाऊनी प्रस्तुतियों ने जीता दिल

आज को बहादुरपुर में साहनी स्टार किन्नर गार्डन स्कूल में बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर एक कार्यक्रम किया गया जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने जौनसारी गढ़वाली कुमाऊनी गानों में अपनी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी प्रकार से दिखाएं और आए अपने अनुभवों का दिल जीत दिया स्कूल के चेयरमैन पूर्व सैनिक  उत्तम सिंह ठाकुर और उनकी धर्मपत्नी  अरुणा रानी ने 1 जुलाई 2025 को शुरू किया था आज इसमें 25 से 30 बच्चे हैं और उनका टीचर स्टाफ, बच्चों की देखरेख करने के लिए आय और गार्ड भी रखे हुए हैं।

आज की मुख्य अतिथि उत्तराखंड की सबसे कम उम्र की सभासद कुमारी अंबिका चौहान वार्ड नंबर 9 नगर पंचायत शीला कोई आमंत्रित किया गया था उन्होंने बताया कि यह स्कूल हमारे क्षेत्र में बहुत सुंदर जगह पर खुला है और इसमें जो चेयरमैन पूर्व सैनिक  उत्तम ठाकुर और उनकी धर्मपत्नी प्रधानाचार्य अरुणा रानी जी और उनका पूरा स्टाफ बच्चों की देख देख और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए बहुत ही अच्छे प्रयास कर रहे हैं इसके लिए आप सभी बहुत-बहुत धन्यवाद के पात्र है। प्रधानाचार्य  अरुणा रानी जी ने बताया कि यह मेरा एक सपना था कि हम एक स्कूल शुरू करें जिसमें हम बच्चों को एक नई दिशा दे सके और यह स्कूल हमने प्ले ग्रुप से शुरू किया है इसको हम बड़े लेवल तक आप सभी अभिभावकों के मार्गदर्शन से आगे ले जाएंगे।

इस मौके पर पूर्व सैनिक श्री निरंजन सिंह चौहान, आशिता पनौली, दीपशिखा चौहान, सृष्टि ठाकुर, प्रतिष्ठा सागर, पंकज खड़का, सरिता देवी, तुलसी बोरा मनीषा रावत, सुखदेव सिंह रावत आदि मौजूद रहे