देवभूमि उत्तराखँड के बद्रीनाथ धाम में जब इंन्दिरा गाँधी बीते कयी वर्षों पूर्व नारायण दर्शन के लिए पँहुची थी तो उन्होंने बद्रीनारायण की महाभिषेक पूजा में शामिल होने से पूर्व बद्रीनाथ पँहुचकर अपने प्रोटोकाल को हटाने का अनुरोध तत्कालिक शासन प्रशासन से किया था।
इंन्दिरा ने कहा देवदर्शन में प्रोटोकाल गलत है। उन्होंने यहाँ की मिट्टी माथे पर लगाकर बामणी गाँव के ग्रामीणों से इस पवित्र भूमि में फूलों की खेती लगाने को कहा।यदि लोग फूल उगाऐंगे तो आध्यात्मिकता के साथ ही आर्थिकी भी बढे़गी।उस समय बद्रीनाथ केदारनाथ मँदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी पूरण सिंह मेहता थे। उनके पुत्र जयद्वीप मेहता बताते हैं इंन्दिरा गाँधी बद्रीधाम में पँहुचकर बहुत अभिभूत हुई थी।
