देहरादून। शहीद स्थल, देहरादून में उत्तराखंड के शहीदों के नाम से भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा एक रक्त शिविर का आयोजन किया गया। यह वर्ष का 109वां रक्त शिविर था, जिसमें आम नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी मोहन सिंह खत्री और प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मन्द रियाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें इस नेक कार्य के लिए गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
उत्तराखंड सरकार ने रेड क्रॉस सोसायटी के कोषाध्यक्ष को रक्तदान जैसे महादान के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
