Breaking News

कांग्रेस”संगठन सृजन अभियान” के तहत आब्जर्वरस पहुंचे रुद्रप्रयाग

केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे रिपोर्ट, जल्द होगी संगठन की घोषणा

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस “संगठन सृजन अभियान” के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से नियुक्त ऑब्जर्वर हिम्मत सिंह पटेल तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तीन आब्जर्वरस शान्ति प्रसाद भट्ट ,नीरज त्यागी , प्रकाश रावत छः दिवसीय दौरे पर रुद्रप्रयाग पहुंचे है, जिला मुख्यालय आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी आब्जर्वरस का स्वागत किया गया।

जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में पत्रकारों को संबोधित करते हुए AICC अब्जॉर्बर पटेल एवम् तीनों PCC ऑब्जर्बरस ने स्थानीय नेताओं की उपस्थिति में संगठन सृजन अभियान की विस्तृत जानकारी रखते हुए कहा कि “कांग्रेस पार्टी देशभर में”संगठन सृजन अभियान” के तहत प्रत्येक जनपद रुद्रप्रयाग में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेकर पारदर्शी तरीके से संगठन के लिए अभिप्राय लिया जायेगा और फिर विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर सभी पहलुओं पर विचार विमर्श कर केंद्रीय नेतृत्व जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा करेंगे, हमारा उद्देश्य संगठन को मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा करने का है ।

आब्जर्वरस ने कहा कि “संगठन सृजन अभियान के तहत रुद्रप्रयाग के पांचों संगठनात्मक ब्लॉकों में आब्जर्वरस जायेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से फीड बैंक लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, पार्टी के वरिष्ट नेताओं जिनमें पूर्व/वर्तमान सांसद, विधायक, एवम् सांसद विधायक के प्रत्याशी रहे नेतागणों तथा वर्तमान एवम् पूर्व पार्टी पदाधिकारियों सहित त्रिस्तरीय पंचायत/स्थानीय निकाय के वर्तमान तथा पूर्व जनप्रतिनिधियों से भी सम्यक विचार विमर्श किया जायेगा।

पत्रकार वार्ता प्रदेश कांग्रेस के आब्जर्वरस शान्ति प्रसाद भट्ट, नीरज त्यागी, प्रकाश रावत जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह सजवान, ईश्वर बिष्ट पूर्व जिलाध्यक्ष,,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल, प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी, विनीता चमोली प्रमुख जखोली, विजय देवी पूर्व प्रमुख, अर्जुन गहरवार पीसीसी सदस्य, लक्ष्मण रावत, महावीर चौधरी, दीपक भंडारी के अतरिक्त अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।