Breaking News

धराली आपदा के मृतकों की याद में सहसपुर के विद्यालय में वृहद वृक्षारोपण

राज्य आन्दोलनकारी मोहन सिंह खत्री बोले— आपदाएं उत्तराखंड के लिए अभिशाप, हर संभव मदद के लिए रेडक्रॉस तैयार

मालसी। सहसपुर ब्लाक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मालसी में आज धराली आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि स्वरूप वृहद्द वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए भारतीय रेडक्रास सोसाइटी के राज्य कोषाध्यक्ष एवं अग्रणी राज्य आन्दोलनकारी मोहन सिंह खत्री ने कहा कि धराली जैसी आपदायें उत्तराखंड राज्य के लिए अभिशाप हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय रेडक्रास सोसाइटी इस आपदा में अपनी जान गंवाने वाले तथा पीडितों के परिजनों के साथ खडी है तथा रेडक्रास सोसाइटी द्वारा आपदा पीडितों एवं प्रभावितों की हर संभव मदद का प्रयास किया गया है तथा प्रभावितों की सहायता के लिए कम्बल,त्रिपाल, दवाई एवं वर्तन आदि भेजे गये हैं। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक भोला सिंह, निवेदिता थपलियाल, मंजीत रावत, पवन भंडारी, आषीश राणा एवं विद्यालय के छात्र-छात्रायें शामिल थे।