Breaking News

श्री देवभूमि इंस्टिट्यूट में तिरंगा रैली से गूंजा देशभक्ति का संदेश

चेयरमैन श्रीनिवास नौटियाल ने ध्वजारोहण कर छात्रों को राष्ट्रप्रेम के लिए किया प्रेरित 

देहरादून। श्री देवभूमि इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी में शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह की शुरुआत कॉलेज के चेयरमैन श्रीनिवास नौटियाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इस दौरान उन्होंने छात्रों को देशभक्ति की भावना बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

रैली के दौरान छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान किया। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएं, स्टाफ सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे।